👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ के गांव लुहारी में बाइक भिडंत के दौरान हुई मारपीट व संघर्ष में हुई इरशाद की मौत के सिलसिले में पुलिस ने पांचवे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने 03 दिन पूर्व थाना क्षेत्रांर्तगत ग्राम लुहारी में दो पक्षों में हुए विवाद व मारपीट के दौरान हुई हत्या की घटना में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव लुहारी का गगन चौधरी है।पुलिस इससे पहले चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207























