👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह को धमकी मिली है जिन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर जबरन बोरिंग कराया हुआ है। जब ग्रामीणों ने आरोपियों से बोरिंग हटाने को कहा तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच उन्होंने ग्राम प्रधान को भी धमकी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















