
वैक्यूम से महिला का प्रसव कराने के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा है। गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान वैक्यूम का इस्तेमाल किया गया। वैक्यूम से नवजात के सिर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान नवजात के दिमाग में रक्तस्राव हो गया है। मामले में शिकायत और बच्चों की हालत खराब होने पर उसे पिलखुवा के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चों के स्वजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार को शिकायत की है।
मोहल्ला सोटावाली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का प्रसव बुलंदशहर रोड पर स्थित अस्पताल में कराया जहां चिकित्सक ने वैक्यूम से प्रसव कराया। इस दौरान नवजात बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है। मामले में सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने कहा है कि शिकायत की जांच एसीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश कर रहे हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























