हापुड़, सीमन (hapurnews.com): देश का एक युवा इन दिनों उत्तराखंड के गंगोत्री से पश्चिम बंगाल गंगा सागर तक की पदयात्रा पर निकला है। इस युवक का नाम है अतुल चौकसे जो एक दिन पहले जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचा। जज्बे के साथ पदयात्रा पर निकले अतुल ने इस दौरान कई चुनौतियों का सामना किया है। अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक और नागपुर के निवासी अतुल ने यह पदयात्रा उत्तराखंड के गंगोत्री से प्रारंभ की जो तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचे। यहां से अतुल अपनी मंजिल पश्चिम बंगाल गंगासागर के लिए रवाना हो गए। अतुल 3500 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी मंजिल को हासिल करेंगे। अतुल की यात्रा का उद्देश्य लोगों को गंगा में साफ-सफाई के प्रति जागरुक करना है। साथी ही उन लोगों को मोटिवेट करना है जो कि अपने जीवन से हताश हो चुके हैं। अतुल पेशे से कंप्यूटर टीचर हैं जिन्होंने अल्ट्रा मैरॉथन में 35 अंतरराष्ट्रीय और 71 राष्ट्रीय पदक भी हासिल किए हैं। उन्होंने सहारा रेगिस्तान और थार के मरुस्थल को पार करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















