👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सीडीओ प्रेरणा सिंह ने पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर तक निराश्रित गौवंशों को गौशाला में संरक्षित किया जाए। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में चारा, पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो। सोमवार को जिला मुख्य सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। सभी नोडल अधिकारियों, विकास खंड अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह गौशाला का निरीक्षण कर वहां की कमियों को दूर करने के भी निर्देश सीडीओ प्रेरणा सिंह ने दिए हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























