हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सरकारी अस्पतालों में रिक्त 10 पदों के लिए साक्षात्कार किया गया था जिसमें आठ एमबीबीएस चिकित्सक पहुंचे थे जिनमें से दो ने चार्ज संभाला है जबकि छह चिकित्सकों ने चार्ज नहीं लिया। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा रही हैं जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।
जनपद हापुड़ में 30 बेड की आठ सीएचसी, 100 बेड का जिला अस्पताल और 180 से अधिक हेल्थ वेलनेस सेंटर बने हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के कई रिक्त पद खाली पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग को खाली पड़े 10 पदों पर चिकित्सकों की भर्ती करनी थी लेकिन आठ चिकित्सक हीं साक्षात्कार में पहुंचे थे। छह चिकित्सकों ने चार्ज नहीं लिया है। उन्हें पत्राचार किया जा रहा है। अभी तक चिकित्सकों ने कोई जवाब नहीं दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























