
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर जनपद हापुड़ में तैनात तीन दरोगाओं पर गाज गिरी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने एक दरोगा को सस्पेंड तो दो दरोगाओं को पुलिस लाइन भेज दिया है जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में तैनात दरोगा धनवीर यादव को सस्पेंड किया है जबकि दरोगा जितेंद्र कुमार और सत्येंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर हापुड़ के कप्तान ने यह कार्रवाई की है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























