हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को सीओ सदर अशोक सिसोदिया, एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे भी उपस्थित रहे। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के चलते अधिकारियों ने मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अस्थाई कमेटी का भी गठन किया गया।
मंदिर पहुंचे अधिकारियों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया और आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी, पुलिस बल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की। अधिकारियों का कहना है कि छपकौली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं जिनकी सुरक्षा प्राथमिकता पर है।






















