👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक इंडस्ट्री ने दरवाजा लगाया है जिससे विरोध खड़ा हो गया है। मामला संज्ञान में आने पर एचपीडीए ने जांच शुरु कर दी है। क्षेत्रीय अवर अभियंता मामले की रिपोर्ट दो दिन में सौंपेंगे। दरअसल प्रीत विहार में स्थित दिल्ली रोड पर एक इंडस्ट्री है जिसने दीवार तोड़कर गेट लगा लिया है। स्थानीय लोगों ने इंडस्ट्री के इस कदम का विरोध किया है।
वहीं एचपीडीए के सचिव पी के सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की जा चुकी है। बता दें कि जांच अवर अभियंता को सौंपी गई है जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958























