हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास संजय विहार कॉलोनी में स्थित कार्यालय क्षेत्रीय वनाधिकारी हापुड़ रेंज पर गुरुवार को 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वन विभाग के साथ क्षेत्रवासी तथा बच्चे इकट्ठा हुए और उन्होंने कॉलोनी में एक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति की धुन पर माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड पाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी हापुड़ रेंज कार्यालय को लाइटिंग, गुब्बारे आदि से सजाया गया। तिरंगे के रंग में कार्यालय रंग गया जहां ध्वजारोहण कर देश के वीर बलिदानियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। शहीदों को नमन कर भारत माता की जय के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के लोग तथा बच्चे इकट्ठा हुए और वन विभाग के साथ मिलकर कॉलोनी में ही तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ इस तिरंगा यात्रा ने कॉलोनी में भ्रमण किया और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। इस अवसर पर वन दरोगा गौरव, वन दरोगा अनुज जोशी, वनरक्षक सरिता भट्ट, वन कर्मी नितेश व भारत आदि उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























