हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्रि पर्व के चलते बाजार सज गए हैं और मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। बाबूगढ़, हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली आदि क्षेत्रों में नवरात्रि से जुड़ा सामान बाजार में मिल रहा है। दुकानों में मां सांझी के साथ नारियल, चुनरी के अलावा व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है।
नवरात्रि में श्रद्धालु दुर्गा मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। वहीं शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कलश यात्रा की स्थापना भी की जाती है। मैया को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु क्लश स्थापना, अखंड ज्योत, माता की चौकी आदि की पूजा अर्चना करते हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, धूप-बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर आदि खरीदने के लिए ग्राहक बाजार में पहुंच रहे हैं।





















