
हापुड़ के वार्ड नंबर-4 में 39 लाख से हुआ अधूरा विकास, कहां गायब हो गई आधी सड़क?
हापुड़, सीमन/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की कार्यशाली एक बार फिर सवालों के कटघरे में खड़ी है। नगर पालिका द्वारा एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसकी जोरों से चर्चा है। आपको बता दें कि हापुड़ के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला शिव नगर में एक सड़क सूत की फैक्ट्री से नेपाल गैस वाले के मकान तक स्वीकृत हुई जिससे जुड़े शिलान्यास और लोकार्पण के बोर्ड भी लगाए गए। तालियां बजाकर मिठाइयां बांटी गई लेकिन असलियत तो यह है कि आधी गली की सड़क ही बनाई गई है। ऐसे में अधिकारी, ठेकेदार के साथ-साथ जिस अधिकारी ने इसे स्वीकृति दी उसकी भी कार्यशाली सवालों के कटघरे में खड़ी है। मामले का भौतिक सत्यापन होना चाहिए। यदि आधी सड़क की ही सौगात देनी थी तो इस अधूरे विकास को लेकर इतना पैसा खर्च करने की क्या जरूरत थी? आधी सड़क बनने से इलाके में जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बीमारियां बढ़ती जा रही हैं।
मोहल्ले में लगे बोर्ड पर निगाह डालें तो नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा राज्य वित्त पालिका निधि से वित्तीय वर्ष 2024-25 में वार्ड नंबर 4 मोहल्ला शिवनगर में सूत फैक्ट्री से लेकर नेपाल गैस वाले के मकान तक तक आसपास की गलियों में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत करीब 39 लाख 32 हजार 455 रुपए है जिसका शिलान्यास 6 जुलाई 2024 को संपन्न हुआ जबकि इसका लोकार्पण 28 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि आखिर आधी गली कहां गायब हो गई? क्या आधी सड़क चोरी हो गई है? वही मोहल्ले में फैली गंदगी, जल भराव, बीमारियों व आवारा कुत्तों से लोग बेहद परेशान हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























