👁 0 views Views
पिलखुवा में हैल्थ एटीएम का लोकार्पण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने हैल्थ एटीएम का लोकार्पण किया। इस कार्य में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड लखनऊ ने सहयोग किया है।
कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर सैनिक कल्याण निगम के महानिदेशक में जन नीलेंद्र कुमार व कमांडर रजनीश करोली, सीएमओ हापुड़ डा.सुनील त्यागी, हरित मित्तल, अंकित गोयल आदि उपस्थित थे।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी






















