👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए क्रिकेटर कार्तिक त्यागी के पिता योगेंद्र त्यागी ने गांव धनोरा में क्रिकेट एकेडमी बनाई है जिसका उद्घाटन करने के लिए रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी पहुंचे। इसके साथ ही एकेडमी के उद्घाटन समारोह में क्रिकेटर कार्तिक त्यागी आम जनता की तरह उपस्थित रहे। क्रिकेट एकेडमी में आसपास के क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अपनी प्रतिभाओं को भी निखार सकेंगे। क्रिकेट एकेडमी करीब 34 बीघे में बनाई गई है जिसमे सभी सुविधाएं खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी।
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में























