हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लायंस क्लब हापुड़ विराट ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. लायन रजनीश गोयल एवं डिस्ट्रिक्ट की फर्स्ट लेडी लॉयन सीमा गोयल के आव्हान पर क्लब द्वारा चाइल्ड कैंसर कार्यक्रम के तहत कैंपेनिंग खुशी की चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन डॉक्टर अक्षिता गर्ग तथा शिवा पाठशाला स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ सुमन रानी अग्रवाल के द्वारा खुशी कार्यकर्म का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में लायन डॉक्टर अक्षिता गर्ग द्वारा बच्चों के मानसिक विकास तथा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार कार्य करना चाहिए… इस बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लॉयन पवन कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में जॉन चेयर पर्सन लॉयन विशाल मल्होत्रा का विशेष योगदान रहा। लॉयन डॉक्टर अक्षिता गर्ग एवं क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को कहानी की पुस्तक पिचकारी रंग गुलाल गुब्बारे एवं फल आदि वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लॉयन पवन कुमार अग्रवाल, मंत्री लॉयन श्यामसुंदर गर्ग, लॉयन अनिल गोयल, लॉयन सुशील वर्मा, लॉयन विनोद जैन, अरुणेश गर्ग एवं सभी महिला सदस्य उपस्थित रहे
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में






















