
काठीखेड़ा में हुए विवाद में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छह हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गांव काठीखेड़ा में गोबर के उपले की चोरी को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान गांव में जमकर पथराव हुआ और मारपीट हुई। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गांव काठीखेड़ा के सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे उनके चाची धनवती कूड़ा फेंकने जा रही थी। तभी उन्होंने देखा कि पास के गांव सलाई का एक युवक उनके उपलों को निकाल कर जला रहा था। जब चाचा ने उन्हें मना किया तो शमीम ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोप है कि रेशमा, मुस्कान, गुलसमा, सलमा, शहजाद, अनस, अरबाज, भज्जी, वहीम, वसीम, कादिर, मतीन व फहीम अन्य लोगों के साथ पहुंचे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस दौरान धनवती, मीनाक्षी, रणवीर, अंकित, शेर सिंह और प्रिंस घायल हो गए। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा, देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447


























