हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के एक गांव में रविवार की रात को डीजे पर गाना चलाने को लेकर कहासुनी खूनखराबे में बदल गई। मेरठ से आए बारातियों पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें छह लोग घायल हो गए। बता दें कि मामला पिलखुवा के गांव खेड़ा का है जहां चढ़त के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हुई जो कि मारपीट में बदल गई। इस दौरान आधा दर्जन से बाराती घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले में एक तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि डीजे वाला भी गांव खेड़ा का था जिससे गाना बजाने के लिए कहा गया तो मौके पर मौजूद उसके साथियों ने मारपीट शुरु कर दी।
आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत खेड़ा गांव निवासी केशव की बेटी की शादी थी। दोपहर को मेरठ के गांव मामेपुर से बारात आयी थी। शाम को चढ़त के दौरान गाना बजाने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में दूल्हे के भाई सोम और मनोज समेत करीब छह लोग चोटिल हो गए। सोम का कहना है कि ग्रामीणों ने बरात पर लाठी-डंडा से हमला किया। पीडि़त ने मामले में तीन को नामजद करते कोतवाली पर तहरीर दी हैं।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























