
हापुड़: स्टंट के दौरान पलटने से बचा ऑटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर एक ऑटो चालक ऑटो से स्टंट कर रहा था। तभी ऑटो लोगों की सक्रियता के कारण पलटने से बच गया। ऑटो के ऊपर बैठा युवक सड़क पर गिर गया।
मंगलवार को एक युवक ऑटो लेकर भारी भीड़ के बीच पहुंच गया। लोग डॉ. अंबेडकर जयंती मना रहे थे। खुशियों में झूम रहे थे। तभी ऑटो में बैठे युवक ने ऑटो से स्टंट करना शुरू कर दिया। ऑटो के ऊपर एक युवक बैठा हुआ था। जैसे ही ऑटो स्टंट कर रहा था तो वह एक और झुकता चला गया और उसका एक पहिया हवा में उठ गया। इस दौरान ऑटो की छत पर बैठा युवक नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ऑटो को संभाला वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























