जनपद निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने बुलाया गाजियाबाद, दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी 2015 में बुलंदशहर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसके साथ मार पिटाई करते और उसके पति ने कुछ दिन पहले बिना मर्जी के एक अन्य व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। विवाहिता ने पति के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया। विवाहिता के अनुसार ससुराल वाले और उसके रिश्तेदार समझौते का दबाव बनाने लगे और समझौता करने के लिए उसे गाजियाबाद के भोजपुर के एक गांव में रिश्तेदार के यहां बुलाया।
विवाहिता 3 अप्रैल को वहां पहुंची तो उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया। मुंह में कपड़ा ठोस अत्याचार किया। पीड़िता किसी तरह बचकर भोजपुर पुलिस के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। उचित कार्रवाई न होने पर वह एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के पास पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत 6 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811

























