
👁 0 views Views
हापुड़ में कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ऐसे में खांसी, जुखाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में वायरल के मरीज भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सभी को सलाह दी है कि सतर्क रहे।
हापुड़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। पल भर में तेज बारिश, अचानक धूप से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। संभावना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























