
वर्ष-2025 में हापुड़ में 3 बदमाश ढेर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीते वर्ष-2025 में जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने बदमाशों से जमकर टक्कर ली और उन्होने बदमाशों को अच्छा सबक सीखाया। पुलिस और बदमाशों के बीच 39 सशस्त्र मुठभेड़ हुई जिसमें 44 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीन बदमाश मौत की नींद सो गए। पुलिस ने घायलों सहित 61 बदमाशों को धर दबोचा।
171 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मजबूत पैरवी भी की गई। जिसके बाद जनपद हापुड़ में कुल 2535 सजा वाले वाद दाखिल किए गए। जिसमें कुल 3311 अपराधी शामिल रहे। इसमें से 171 को आजीवन कारावास. 74 को दस वर्ष से अधिक की सजा और 3066 में अन्य सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई। इसके अलावा नए बीएनएस कानून के तहत 13 मुकदमों में 14 आरोपियों को सजा दिलाई गई। महिला संबंधी अपराधों में 80 मुकदमों में 105 आरोपियों को सजा दिलाई गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























