
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भाकियू टिकैत के NCR अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के आवास पर किसानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें कई गांवों के प्रधान एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता बाबा कमल सिंह ने की तथा पंचायत का संचालन संदीप चौधरी उर्फ जेके द्वारा किया गया।
पंचायत में किसानों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए एकलव्य सिंह सहारा को आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग द्वारा किए गए कथित घोटाले को लेकर जल्द ही एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। किसानों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव कर आवश्यकता पड़ने पर एक महीने तक लंबा किसान आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े विद्युत विभाग के घोटाले पर अधिकारियों की आंखें खुल सकें।
नीरज अग्रवाल ने कहा कि यदि घोटाला विद्युत विभाग द्वारा किया गया है तो विभाग किसानों को एफिडेविट एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। वरिष्ठ पदाधिकारी ममता शर्मा ने कहा कि किसानों के इस संघर्ष में महिला विंग अपनी पूर्ण उपस्थिति दर्ज करवाएगी।
इस दौरान ठाकुर भवेंद्र सिसोदिया, राजकुमार त्यागी, रिंकू त्यागी, विनय बाना, ललित चौधरी, डॉ. मतलूब, शेखर चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी उर्फ गुल्लू, सुनील टाइगर, सचिन सिवाल, अखिल चौधरी, शाहरुख प्रधान, अनिल चौधरी, सूरजवीर सिंह, विनोद धारीवाल आदि मौजूद रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























