
पीएम मोदी व गृहमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की मांग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति ने देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। दरअसल रायबरेली में जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके बाद संगठन के लोग देहात थाना पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान ने अन्य लोगों के साथ ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























