
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): मथुरा में 19 मई 2026 को आयोजित हुई द्वितीय बायथल एवं ट्रायथल उत्तर प्रदेश राज्य चैंपियनशिप में हापुड़ के चार मॉडर्न
पेंटाथलान एथलीट ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। साथ ही चारों 31 मई से 4 जून तक अहमदाबाद में होने वाले 15वीं राष्ट्रीय बायथल ट्रायथल नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के लिए क्वालीफाई किया। इन चारों खिलाड़ियों के कोच विशाल भारती ने बताया कि यह चारों खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में बायथल ईवेंट में प्रतिभाग कर पदक जीते।
परिणाम इस प्रकार रहे
कनिष्क सिंह :- कांस्य पदक U17
रितेश :- रजत पदक U17
सामर्थ वर्मा :- रजत पदक U13
आरव कसाना :- स्वर्ण पदक U15 यह सभी प्रतिभागी अपने-अपने आयु वर्ग में आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर जिला तैराकी संघ के पदाधिकारी डॉ आनंद प्रकाश ,सचिव रामानंद राय संयुक्त सचिव राजीव वर्मा, बनर्जी भारती, सुधीर शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























