
👁 7 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गत दिनों एक फिलिंग स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किठौर रोड से धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने किठौर रोड़ स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद मेरठ के थाना मुडाली के गांव अजराडा के दीपांशु तुषार, कपिल उर्फ राकी तथा परवेज है।पुलिस ने चारो को जेल भेज दिया है।























