हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर बुधवार की सुबह मजदूर महिला को पिस्टल हाथ में लेकर थप्पड़ मारना एक दरोगा को भारी पड़ गया। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसआईएपी शेर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर आर्म्स पुलिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। दरोगा पुलिस लाइन में तनात है जिनके आचरण को देखते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शेर सिंह राणा बुधवार कहीं जा रहे थे। मेरठ रोड पर एक अस्पताल के पास गाड़ी और ई रिक्शा आपस में टकरा गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और गुस्साए दरोगा ने अपनी पिस्टल निकाली और महिला पर तान दी। इसके बाद उसे थप्पड़ भी मारा। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शेर सिंह राणा को सस्पेंड कर दिया गया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























