
अठसैनी के पास मध्य गंगा नहर में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में श्रद्धालु प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गांव अठसैनी के पास मध्य गंग नहर में प्रतिमा विसर्जन होगा जिसके लिए तैयारी की जा रही है। बुलडोजर की मदद से सफाई कराईजा रही है।
गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध है। विसर्जन करने पर ₹50,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में प्रतिमा लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बृजघाट से करीब 8 किलोमीटर पहले अठसैनी के पास मध्य गंग नहर के किनारे प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























