हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध पटाखे बनाने और बेचने का धंधा ज़ोरो पर है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम मौहल्ला गणेशपुरा में स्थित एक मकान में छापा मारकर लाखों के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 286 व विस्फोटक अधिनियम 5/9 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने गणेशपुरा के राजवीर पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली की हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला गणेशपुरा में एक मकान में अवैध पटाखे बाजार में बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सीओ सीटी एस. एन. वैभव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा और लाखों रुपए के अधबने और बने हुए अवैध पटाखे बरामद कर लिए। पुलिस ने पटाखों से भरे 12 अदद प्लास्टिक के कट्टे व 05 अदद गत्ता पेटी बरामद की है। पुलिस ने राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000





























