बृजघाट पर पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली, श्रद्धालु खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर पार्किंग शुल्क वसूली के ठेकेदार के लठधारी कारिदों के आतंक से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। यह जबरन वसूली मानकों के विपरीत हो रही है। पार्किंग ठेकेदार व उसके कारिदों के विरुद्ध अभी तक कोई ठोक कार्रवाई न होने से लठ्धारी कारिदों के हौसले बुलंद है और वे ओछी हरकतों पर उतरे है।
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने पार्किंग स्थल पर पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका दियाहै जिसका तात्पर्य है कि वह एक निश्चित स्थान (पार्किंग स्थल) पर वाहन से निर्धारित पार्किंग शुल्क वसूल करेगा, परंतु ठेकेदार ने पूरे बृजघाट क्षेत्र को पार्किंग स्थल मान लिया है और उसने गली-मौहल्लों, में सड़क से गुजरने वालों से शुल्क वसूली की जा रही है, जिसकों लेकर आए दिन विवाद होते रहते है।
ठेकादार ने शुल्क वसूली के लिए कई दर्ज कारिंदे नौकरी पर रखे हुए है। इन कारिदों ने बृजघाट के हर प्रवेश स्थल पर कब्जा जमा रखा है और बैरिकेट लगा रखे है तथा हाथों में लाठी-डंडे रखते है। वाहन के प्रवेश करते ही ये लठधारी कारिंदे वाहन पर टूट पड़ते है और पार्किंग शुल्क के नाम पर जबरन वसूली करते है जिस कारण आए दिन विवाद होता रहता है।
गुरु पूर्णिमा पर हुआ विवादः
बृजघाट पर गुरु पूर्णिमा के दिन ठेकेदार के कारिदों द्वारा जबरन वसूली करने पर वाहन चालकों से विवाद हो गया और यातायात जाम हो गया। पुलिस मौके से तीन कारिदों को पकड़कर चौकी ल गई।
कप्तान ने किया स्टींग आपरेशनः
बृजघाट पर अवैध व जबरन वसूली की खबरों को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संज्ञान लिया और खुद स्टींग आपरेशन कर भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। उस वक्त ठेकेदार के कई कारिंदे पुलिस ने पकड़े थे।
ई.ओ. ने लिखाई थी रिपोर्टः
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने ठेकेदार मुकेश भारती के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परंतु हुआ कुछ नहीं।
ठेकेदार व उसके कारिदों के विरुद्ध अभी तक कोई ठोक कार्रवाई न होने से संलिप्त लोगों के हौंसले बुंलद है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























