हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने 22 अवैध शस्त्रों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फारुख पुत्र आफताब निवासी गांव जैदी फार्म थाना नौचंदी जनपद मेरठ है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि देहात क्षेत्र के लालपुर नहर पुल के पास पुलिस ने फारूक को गिरफ्तार किया जो कि अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 अदद देसी तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस, एक अदद तमंचा, एक अदद बंदूक, चार अदद अर्धनिर्मित देसी तमंचे, एक अदद अर्ध निर्मित बंदूक डबल बैरल के साथ-साथ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हथियार मेरठ के आसपास सप्लाई होने थे। संभावना जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल चुनाव में भी हो सकता था।
पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए फारूक पुत्र आफताब निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 22 अवैध तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























