हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोसाइटी भवन धीरखेड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात मंथन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग बंधुओं ने अपने-अपने विषयों को सभी के समक्ष रखा। इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक छारिया, हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंघल, सचिव पवन शर्मा, उद्यमी धीरज उर्फ सोनू, उद्यमी अभिषेक मित्तल, उद्यमी मुदित बंसल, उद्यमी सोनू आदि उपस्थित रहे।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























