आईजी ने पुलिस बल के साथ की गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईजी मेरठ ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की देर शाम हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आईजी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भी पुलिस ने कानून व्यवस्थाओं को परखा।
आपको बता दें कि आईजी मेरठ गुरुवार की शाम को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















