पत्नी को आशिक के साथ रंगरलियां मनाते देख उड़े पति के होश, प्रेमी बिना कपड़ों के होटल से भागा












पत्नी को आशिक के साथ रंगरलियां मनाते देख उड़े पति के होश, प्रेमी बिना कपड़ों के होटल से भागा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित होटल में गुरुवार को एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोग तलाशते हुए पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई। पकड़े जाने पर युवक बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ता रहा जिसने 200 मीटर लंबी दौड़ लगा दी। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल एक महिला का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को संदेह हुआ। इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ सिंभावली क्षेत्र स्थित होटल में पहुंच गई जिसकी भनक महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों को लग गई। ससुराल पक्ष के लोग तुरंत होटल पहुंचे और उन्होंने मौके की वीडियो बनानी शुरू कर दी। पति ने परिजनों के साथ होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में देख सभी के होश उड़ गए। इस दौरान महिला के प्रेमी को जमकर पीटा जो जान बचाकर होटल से बिना कपड़ों के ही हाईवे पर भागने लगा। महिला का पति भी आरोपी के पीछे भागने लगा और बिना कपड़ों के भागते हुए की वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवक खेतों में जाकर कहीं छिप गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!