हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज लालचियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरे ना होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया और पति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। पीड़िता पुलिस अधीक्षक की शरण में पहुंची जिनके आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपा गोस्वामी की शादी 27 फरवरी 2019 को बुलंदशहर के गांव भीकमपुर के ज्ञानेंद्रपुरी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 20 लाख रुपए नकद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते। कई बार पीड़िता को भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं आए दिन मारपीट भी करते। चार फरवरी 2024 को आरोपियों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और दूसरी शादी करने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि दो महीने पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में उसके पति की नौकरी लगी। 24 मार्च 2024 को होली के पर्व पर पीड़िता जब अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके पति ने मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव अलीपुर आलमपुर की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली है जिसके बाद एक बार फिर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























