👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के सामने तालाब के पास लोग प्रतिदिन चिड़ियों की चहचहाहट सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और आसमान में उड़ते परिंदे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। एक साथ बड़ी संख्या में पक्षियों को देख हर कोई इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है जो इस दौरान बाबूगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाबूगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में पक्षी शाम के समय आसमान में उड़ते नजर आते हैं जिन्हें स्थानीय लोग दाना पानी भी डालते हैं। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में तालाब के पास पहुंचकर उड़ते परिंदे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।























