👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान स्थल के कुछ कदमों की दूरी पर घमासान मच गया। कलेक्ट्रेट परिसर पर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की आपस में नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खेतों से मतदान केंद्र में घूसने का प्रयास किया।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:

























