हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जहां बाबूगढ़ में एचपीडीए ने कुल 11 प्रकरणों में कार्रवाई की जिनमें से आठ प्रकरणों में ध्वस्तिकरण तो तीन मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। एचपीडीए ने मनीष दादू, उमेश गर्ग और शाहिद द्वारा गढ़ रोड महिंद्रा शोरूम के पीछे कुचेसर चोपड़ा पर 20,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, कल्लूमल पुत्र राम रिछपाल द्वारा शाहपुर जट कुचेसर चौपाल पर 7,000 वर्ग मीटर में की गई अवेध प्लाटिंग, कृष्ण पाल, शौकीन द्वारा शाहपुर जट कुचेसर चोपला पर 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, लाला कल्लूमल द्वारा किठौर रोड कुचेसर चौपला रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर की ओर 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, कल्लूमल, देवेंद्र पुत्र लायक राम द्वारा शाहपुर जट किठौर रोड कुचेसर चौपला पर 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पवन वीर द्वारा किठौर रोड मुबारकपुर गांव पहले कुचेसर हापुड़ पर 12,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हरीश कुमार, चौधरी शहीद, नदीम द्वारा गांव शाहपुर जटट एनएच-9 बाबूगढ़ में 12000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, किसान देवेंद्र, विकासकर्ता रविंदर, मोहम्मद जावेद आदि द्वारा शाहपुर जट्ट पुराना एनएच-9 ओवर ब्रिज से पहले 2500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया जबकि कुचेसर चौपला पर स्थित किठौर रोड पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के पास बीज भंडार के बराबर में कुचेसर चौपला निवासी ताराचंद द्वारा 40 वर्ग मीटर में अवैध रूप से किए गए दुकान के निर्माण, कुचेसर चोपला पर स्थित किठौर रोड पर रिशिपाल पुत्र इंद्राज सिंह द्वारा 250 वर्ग मीटर में किए गए सात दुकानों के निर्माण और किठौर रोड कुचेसर चोपला पर रामफूल द्वारा 150 वर्ग मीटर में किए गए पांच दुकानों को सील कर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन नीरज शर्मा, अवर अभियंता महेश चंद्र उप्रेती, वीरेश राणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065
























