हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र-59 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती की आयु पिछले पांच वर्षों में नौ साल बढ़ी है। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हापुड़ से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने वर्ष 2017 में 23 जनवरी 2017 को हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से किए गए नामांकन में अपनी आयु 41 वर्ष दर्शायी है जबकि 19 जनवरी 2022 को दाखिल किए गए नामांकन पत्र में अपनी आयु 50 वर्ष दर्शायी है। भाजपा विधायक विजयपाल की पांच वर्ष में नौ वर्ष की आयु में वृद्धि होने पर नागरिकों ने अचंभा व्यक्त किया है। हापुड़ के विपक्षियों ने चुनाव आयोग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
बता दें कि 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मौजूदा विधायक विजयपाल आढ़ती हापुड़ सदर सीट से भाजपा की ओर से पुन: मैदान में हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। इसके लिए विजयपाल ने इस वर्ष नामांकन भी किया जिसमें उन्होंने अपनी आयु 50 वर्ष दिखाई है। विजयपाल की आयु नामांकन पत्र में स्पष्ट नजर नहीं आ रही जिसके बाद चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा तो वहां भी आयु 50 वर्ष ही नजर आई। विजयपाल का साल 2017 में किया गया नामांकन पत्र अगर देखा जाए तो उसमें पता चलेगा कि उन्होंने उस समय अपनी आयु 41 वर्ष लिखी थी। पांच साल में विकास के साथ-साथ अपनी आयु को भी विजयपाल ने बखूबी बढ़ा लिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी की किरकिरी हो रही है। सभी तंज कस रहे हैं और इतनी जल्दि अपनी आयु बढ़ाने का नुस्खा विजयपाल से पूछ रहे हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























