अस्पताल के सुरक्षा गार्डो पर अभद्रता व मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के 9 किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुरक्षा गार्डो पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा है। दो अलग-अलग मामलों में गार्डो की कार्यशाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक मामला प्रशिक्षु चिकित्सक से जुड़ा है तो अन्य मामला मरीज लेकर पहुंचे तीमारदार से जुड़ा है।
पिलखुवा के रहने वाले तालिब ने बताया कि वह सोमवार को गाड़ी में मरीज लेकर अस्पताल गए थे। इसी बीच में गाड़ी को अस्पताल परिसर में खड़ा कर मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे। जब वह वापस आए तो देखा कि गार्ड ने उनकी गाड़ी के पहिए को लॉक कर दिया है। इस दौरान गार्ड ने कहा कि यह पार्किंग चिकित्सकों के लिए है लेकिन इस दौरान कहासुनी हुई। इसके बाद तालिब ने कहा कि वह मरीज को अस्पताल लेकर आए थे। मजबूरी में उन्हें गाड़ी यहां खड़ी करनी पड़ी। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ।
वहीं एक अन्य मामला प्रशिक्षु चिकित्सक से जुड़ा है जब गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी उत्कर्ष कुमार 17 मई की रात को बाहर से दूध लेकर अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल के मुख्य गेट के पास परिसर में सुरक्षा गार्ड शराब पी रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर सुरक्षा गार्डो ने प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ गाली-गलौज कर मार पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि प्रशिक्षु चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























