शान्तिप्रिय विद्यालय के पुरातन छात्रों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत श्री शान्ति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज,हापुड़ में सोमवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय से पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर चुके ऐसे छात्रों को सम्मानित किया गया जो अपनी योग्यता,दृढ़ इच्छाशक्ति ,धनात्मक दृष्टिकोण व कठिन परिश्रम से मत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अपने देश की कर्तव्यनिष्ठा व सत्यनिष्ठा से सेवा कर रहें हैं तथा वर्तमान में अहम दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।इनमें डॉक्टर,न्यायाधीश,शिक्षक,प्रशासनिक अधिकारी,वैज्ञानिक,इंजीनियर,वकील और समाजसेवी शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक व विद्यालय के शिक्षक प्रतीक कुमार गुप्ता ने बताया कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ0 वीर सिंह,उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हर्ष शर्मा, सेवा निवृत्त आई0 ए0 एस0 डॉ0 इन्द्र वीर सिंह यादव,जनपद बागपत के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय ,केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान,मेरठ के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ0 बालक राम सिंह, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-गाज़ियाबाद के न्यायाधीश परमेंद्र कुमार ,हापुड़ के परामर्श चिकित्सक डॉ0 विजेन्द्र कंसल, आयर्वेद चिकित्सक धन्वंतरि त्यागी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 विनोद कुमार थरथानी,सर गंगा राम अस्पताल,नई दिल्ली के क्रिटिकल केअर विभाग के चिकित्सक डॉ0 सुनील कुमार त्रिपाठी,किठौर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य व हापुड़ जनपद के स्काउट कमिश्नर डॉ0 सुबोध गुप्ता ,इंडिया बुक रिकॉर्ड में नामदर्ज व अपने विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ0 अजय कुमार मित्तल,ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-बुलंदशहर के प्रवक्ता डॉ0 ललित यादव,मुम्बई में सामान्य प्रशासन विभाग के हिन्दी अधिकारी पवन भारती, ज़िला एवं सत्र न्यायालय हापुड़ के भुवनेश शर्मा और मुकेश कुमार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद- उत्तर प्रदेश के जिला विज्ञान समन्वयक व दीवान कॉलेज के प्रवक्ता महेश कुमार वर्मा, प्रवक्ता विजय सिंह, अध्यापक तुषार कौशिक,सरस्वती विद्यालय के प्रवक्ता विष्णु दत्त और सागर मित्तल कुबेर गोयल तुषार अग्रवाल, वकील अनिल आज़ाद,प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरद कुमार गोयल ,उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक राहुल कौशिक, वर्धमान कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक आकाश जैन ,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड नोएडा के सामग्री प्रबंधन के उप प्रबंधक विनीत गुप्ता,केंद्रीय तसार अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान राँची के वैज्ञानिक विशाल मित्तल,भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी राकेश कुमार,भारतीय रेलवे के वरिष्ठ वरिष्ठ मंडल परिचालन अमित सिंह और व्यापारी विशाल गोयल सहित 40 महान विभूतियों को सम्मान प्रतीक प्रदान करके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।अतिथिगणों में इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट सोसाइटी, हापुड़ के अध्यक्ष व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ0 विकास अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ,हापुड़ की नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी,श्री रामलीला समिति हापुड़ के वरिष्ठ मंत्री हरि प्रकाश जिंदल,पूर्व विधायक श्रीपाल सिंह, विद्यालय के प्रबंधकारिणी के सदस्य ब्रजमोहन गुप्ता तथा मिलन टेन्ट के रवि गर्ग रहे।सभी अतिथियों ने सफल आयोजित कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक नमेंद्र अग्रवाल ने सभी आगुंतकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से वर्तमान छात्रगण पुरातन छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अंगीकार करते हैं।कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख रविन्द्र कुमार गुप्ता एवं सहसंयोजक श्रीकृष्ण द्विवेदी ने सभी पुरातन छात्रों व अतिथियों के सफल जीवन का गुणगान करते हुये कार्यक्रम का संचालन किया। ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था रामकुमार यादव ने की।उपस्थित पुरातन छात्रों ने इस विद्यालय से जुड़े अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं तथा छात्रों को सफल एवं संस्कारमय जीवन जीने के लिए आदर्श प्रस्तुत किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयंत ने सभी पुरातन छात्रों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को उपस्थित महान विभूतियों से प्रेरणा लेने का पाठ पढ़ाया।विद्यालय के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने सभी आगंतुकों को गार्ड ऑफ ओनर दिया। इस अवसर पर रविन्द्र बंसल,सुधीर यादव, विशाल गुप्ता,एन0सी0सी0 कैप्टन विधानदीश सिंह,रविन कुमार,प्रवीण शर्मा,मनोज कुमार,रामकुमार सागर,राजकेशर यादव,अमित कुमार का कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा व समस्त स्टाफ़ ने आयोजन को सफल बनाया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























