
आंगनवाड़ी का सम्मान व गोद भराई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लॉक परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्री एव सहायिकाओं का सम्मान समारोह व बहनों की गोद भराई समारोह आयोजित किया गया।समारोह में सांसद अतुल गर्ग,जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर,विधायक धर्मेश तोमर, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि कार्यक्रम को संबोधित किया और आंगनवाड़ी को सम्मानित किया।रेखा नागर ने बहनों की गोद भराई की।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान कर उनके समर्पण, सेवा और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह का आयोजन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में किया गया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















