
सड़ी हुई बालूशाही बेचने के आरोप में न्यू सूरी स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपाल पर स्थित न्यू सूरी स्वीट्स एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खराब व सड़ी हुई बालूशाही देने की शिकायत पर एक बार फिर सैंपलिंग की। इस कार्रवाई से दुकानदार में हड़कंप मच गया। ग्राहक अपने साथ सड़ी हुई बालूशाही लेकर गया था। बता दें कि दो हफ्ते में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूसरी बार सैंपलिंग की कार्रवाई की है। इससे पहले फुई लगा हुआ मिल्क केक बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा था।
देवेंद्र त्यागी ने बताया कि उनका बेटा रविवार की शाम न्यू सूरी स्वीट्स से बालूशाही लेकर घर गया था। जब उसने एक टुकड़ा खाया तो उसे बदबू महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ग्राहक के पिता देवेंद्र त्यागी और बालूशाही को लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद उसने मामले में कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया और प्रयोगशाला भेज दिया। इस दौरान अधिकारी ने पाया कि भीतर काफी ज्यादा चूहे घूम रहे हैं। ऐसे में दुकानदार से पेस्ट कंट्रोल कराने व सर्टिफिकेट की मांग की गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















