
बारिश के कारण तापमान में गिरावट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लगातार हो रही बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को हापुड़ में आसमान में घटा छाई रही। दोपहर के समय बारिश भी हुई। बारिश के दौरान हापुड़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह शाम के साथ-साथ दिन में भी लोग एसी, कूलर चलाने से परहेज कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दो दिन बाद अक्टूबर शुरू होने को है। वहीं शुक्रवार की रात से जनपद हापुड़ में हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को हापुड़ में हुई बारिश से दिन में भी तापमान में गिरावट देखी गई और जनपद वासियों ने मुश्किल ही ऐसी, कूलर और पंखे का प्रयोग किया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















