
अग्रवाल महासभा के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत हासिल करने पर दीपक बंसल को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दीपक बंसल को अग्रवाल महासभा के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर भारी मतों से विजयी होने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया| पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने दीपक बंसल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | बधाई देने वालों में मंडल की ओर से अमित गोयल, ऋषभ गर्ग,मोहित अग्रवाल,सत्येंद्र गौड,अमन चुग,यशपाल तनेजा, विनोद थापर, राजेश नारंग, अशोक शर्मा (पिलखुवा),गौरव गोयल,कपिल अंबानी, सचिन अग्रवाल,अंकुर जिंदल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे|
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















