
Kite Social Welfare Trust द्वारा Free Medical Camp 2.0 के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना क्षेत्र के बझेड़ा कलां में Kite Social Welfare Trust द्वारा Kite Awareness Health Mission के अंतर्गत “Free Medical Camp 2.0” का आयोजन ट्रस्ट के Branch Office, बझेड़ा कलां में किया गया। शिविर में लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयाँ तथा स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के आयोजक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि शिविर में 100+ OPD का लक्ष्य पूरा किया गया, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश हकीकत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहिल सैफी, राष्ट्रीय सचिव चौधरी कादिर, राष्ट्रीय सह-सचिव डॉ. नूर आलम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इरफान सैफी मोहम्मद शादाब, कैम्प आयोजक कासिम चौधरी (Managing Trustee), तथा एडवाइजरी मेंबर कामरान चौधरी सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव है” और Kite Social Welfare Trust आगे भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















