भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा होली मिलन उत्सव व अधिष्ठापन समारोह आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होली मिलन उत्सव व अधिष्ठापन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। बालिका वर्णिका द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन संस्था की मार्गदर्शक कवयित्री बीना गोयल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंशुल मित्तल सभासद रहे। मंचस्थ अतिथियों में पंकज सक्सेना नरेंद्र शर्मा, मुक्ता अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, ममता शर्मा, विजेंद्र कुमार गर्ग, साहित्यकार कवि अशोक गोयल, सतीश गोयल रहे। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र शर्मा ने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कवि अशोक गोयल ने हास्य की अपनी फुआरो से सभी को खूब भिगोया व उनकी प्रस्तुति पर संपूर्ण हाल तालियों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही की सृष्टि शाखा की सभी बहनों ने होली मिलन उत्सव पर नृत्य कर, होली मिलन उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रानी बंसल सचिव नीरा कंसल कोषाध्यक्ष कोमल कंसल महिला संयोजिका मीनाक्षी गोयल मार्गदर्शक बीना गोयल ने किया। कार्यक्रम में नृत्य संयोजिका ज्योति गोयल रही। होली मिलन उत्सव में सृष्टि शाखा की सभी बहनों के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























