हिमांशु हत्याकांडः पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा











हिमांशु हत्याकांडः पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में एक 15 वर्षीय बालक हिमांशु की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बालक का शव जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव नाहल के जंगल में एक ईख के खेत से बरामद किया है। बालक की हत्या के आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी और उन्होंने ईंट से बालक के चेहरे को कुचल कर विकृत कर दिया।

गांव दतैड़ी गेट के पास एक जितेंद्र का प्रोपर्टी डीलिंग का आफिस है। इस आफिस पर गांव कनकपुर के नरेश पवार का 15 वर्षीय बेटा हिमांशु उर्फ कलुवा निवासी कनकपुर रहता था। बात 17 नवम्बर की अपराह्न 2 बजे की है, जब गांव कनकपुर के जगदीश का बेटा सचिन उर्फ पस्सू तथा गांव खेड़ा में अपने जीजा के घर रहने वाला पुष्पेंद्र पुत्र दिनेश अपनी साथ बाइक पर खल की बोरी लाने के बहाने हिमांशु को अपने साथ ले गए। सचिन व पुष्पेंद्र तो लौट आए, परंतु हिमांशु घर नहीं लौटा। आखिर हिमांशु के चाचा प्रमोद कुमार ने 18 नवम्बर मंगलवार की देर रात थाना पिलखुवा में सचिन व पुष्पेंद्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी सचिव व पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपाने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर हिमांशु उर्फ कलुवा का शव मंगलवार की रात को ही गांव नाहली के ईख के खेत से बरामद कर लिया। हत्या के आरोपियों ने बड़ी ही निर्दयता पूर्व ईंटों से हिमांशु का चेहरा कुचल कर हत्या की है और शव को ईख के खेत में फैंक कर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बुधवार की अपराह्न पत्रकारों को बताया कि पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि हिमांशु ने गत पांच-छ माह पूर्व उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका बदला लेने की नियत से उसने अपने मित्र पुष्पेंद्र के साथ योजना बनाकर हिमांशु का अपहरण कर लिया और ईख के खेत में ले जाकर ईंटों से चेहरा कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने ईंट के टुकड़े, मृतक के जले हुए कपड़ों की राख, जली हुई चप्पल बरामद की है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!