
मकान व गाड़ियों पर गिरे हाईटेंशन तार, एक महिला झुलसी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर में बीती देर रात कुछ गाड़ियों और मकानों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इस दौरान एक महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गई। मकान के विद्युत उपकरण फूंक गए। इससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मियों पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
फॉसिल व अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले तारों में स्पार्किंग हुई जिसके बाद 11000 की लाइन टूट कर मकान पर गिर गई। इस दौरान चार से पांच मकान तथा सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर तार टूट कर गिर गए। इस दौरान धमाका हुआ और मकान में लगे विद्युत उपकरण भी फूंक गए। इस दौरान एक महिला भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई।
शुक्रवार की सुबह विद्युत कर्मी कई शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त किया। फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर आदि के साथ-साथ मीटर भी फूंक गया है। लोगों ने बिजली विभाग से मामले में स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922
























