इधर बदमाशों ने मोबाइल लूटा,उधर पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक राहगीर से मोबाइल झपट कर भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने पीछा कर 6 घंटे में ही धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने की घटना का मात्र छह घंटे में ही सफल अनावरण करते हुए दो मोबाइल लुटेरो को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है।एक राहगीर ने मोबाइल लूट की घटना की सूचना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दी।पुलिस ने लुटेरों की खोज में नाकेबंदी की तो चैकिंग के दौरान दो बदमाश पुलिस ने धर दबोचे।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के गांव लोधीपुर सोवन के अजय व हिमांशु है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























