👁 0 views Views
क्षय रोगी खोज अभियान के लिए मांगी जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति से मदद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ के प्रतिनिधि एसीएमओ डा. वेदप्रकाश अग्रवाल, मेडिकल आफिसर राहुल सचान और जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने पहुंचकर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एसीएफ) में मदद की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन सतीश प्रधान, समिति और जिला पंचायत सदस्य कुमारी पूजा बैंसला, प्रशासनिक अधिकारी देवी सहाय और वरिष्ठ अभियंता सोमलता व्यास की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षणों की जानकारी दी और इस संबंध में जनमानस को जागरुक करने में मदद की अपील की।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646






















